Skip to main content

Posts

नोट बदलते देश बदलते आपकी अवस्था बदल दी जाएगी, जीवित से मरणासन्न!!

Recent posts

क्या यही वजह रही होगी, हमारे बुजुर्गों की जो लड़की पैदा होने से घबराते थे ?

क्या यही वजह रही होगी हमारी पुरानी पीढ़ियों की जो कहते थे की लड़का पैदा करो लड़की नहीं |  आज एक और रेप केस के बारे में पता चला, मध्य प्रदेश के इंदौर की बात है, ६ महीने की बच्ची के साथ संभावित बलात्कार हुआ और उसको मार दिया गया, मुझे ये लिखते हुए भी शर्म आ रही है, अब सोचो उस व्यक्ति ने कैसे ये घिनौना काम किया होगा| अब तो बस यही लगता है, यही अंत है इस कलयुग का| लोगों की मानसिकता ही बदल गयी हैं | कभी ७० साल की बुज़ुर्ग महिला के साथ तो कभी ६ महीने की बच्ची के साथ | हमारे बुजुर्ग शायद ये भांप गए थे की आने वाले ज़माने में अपनी लड़की की इज्ज़त बचाना बहुत ही मुश्किल है, इसलिए वो लड़का चाहते थे|  अभी उस बच्ची का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में देर है, और उससे साफ़ हो जायेगा की बच्ची को मारा गया और उसके साथ बलात्कार हुआ की नहीं | कुछ न्यूज़ वाले ये बता रहे हैं की उसके साथ बलात्कार हुआ है | पर जैसा की मैंने कहा था, तथ्यों पर विश्वास करें, बातों पर नहीं |

क्या हम कोर्ट और एस०आई०टी० से ज्यादा ज्ञानी हैं ? जो व्हात्सप्प पर केस को पूरा करेंगे |

जी हाँ, आज कल व्हात्सप्प और फेसबुक के बढ़ते हुए चलन को देख कर लगता है, दुनिया भर की सच्चाई इसी में है बस, लोग चाहे बच्चे हों बूढ़े हों या जवान हों, सब इसमें इतने मशगूल रहते हैं की सच्चाई क्या है, इन्हें ये भी पता नहीं  रहता | आज आसिफा के केस के कुल 3 महीने होने को आये हैं, और दोषियों को पकड़ कर सिर्फ ये बातें हो रहीं हैं की ये गुनाहगार है की नहीं | वहीँ दूसरी ओर मीडिया का नया राग है, हर न्यूज़ चैनल भी अपने मन मुताबिक खबरें दिखा रहा है | व्हात्सप्प, फेसबुक इनपर भी कहानी कुछ और ही दिखाई जा रही है | मेरा विश्वास न हो तो कोई भी 4 अखबार पिछले ३ दिन के उठ कर पढ़ लो और तो और कोई भी न्यूज़ चैनल लगा कर आप देख सकते हो सब की कहानी एक दुसरे से अलग है , कोई कहता है, रेप नहीं हुआ था, वहीँ कोई दूसरी तरफ दूसरा कहता है की सरे दोषियों ने मिल कर रेप किया है| अब बात आई व्हात्सप्प की जैसे ही कोई बड़ा आदमी फंसता है, व्हात्सप्प पर उसके अच्छे कर्मों की फोटो और वीडियोस वाइरल हो जाती हैं | भगवन बना दिया जाता है | व्हात्सप्प पहले भी मनोरंजन के लिए बना था, और आज भी है, पर कुछ लोग उससे भी राजनीती करते हैं, ...