क्या यही वजह रही होगी हमारी पुरानी पीढ़ियों की जो कहते थे की लड़का पैदा करो लड़की नहीं | आज एक और रेप केस के बारे में पता चला, मध्य प्रदेश के इंदौर की बात है, ६ महीने की बच्ची के साथ संभावित बलात्कार हुआ और उसको मार दिया गया, मुझे ये लिखते हुए भी शर्म आ रही है, अब सोचो उस व्यक्ति ने कैसे ये घिनौना काम किया होगा|
अब तो बस यही लगता है, यही अंत है इस कलयुग का| लोगों की मानसिकता ही बदल गयी हैं | कभी ७० साल की बुज़ुर्ग महिला के साथ तो कभी ६ महीने की बच्ची के साथ |
हमारे बुजुर्ग शायद ये भांप गए थे की आने वाले ज़माने में अपनी लड़की की इज्ज़त बचाना बहुत ही मुश्किल है, इसलिए वो लड़का चाहते थे|
अभी उस बच्ची का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में देर है, और उससे साफ़ हो जायेगा की बच्ची को मारा गया और उसके साथ बलात्कार हुआ की नहीं | कुछ न्यूज़ वाले ये बता रहे हैं की उसके साथ बलात्कार हुआ है |
पर जैसा की मैंने कहा था, तथ्यों पर विश्वास करें, बातों पर नहीं |

Comments
Post a Comment